आज जौनपुर जिले में राजनीती का एक सितारा सदा के लिए अस्त हो गया जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देती थी वो पक्ष में रहे या विपक्ष में उनका दबदबा हमेशा बना रहता था यही नहीं वो गरीबो के मसीहा भी कहे जाते थे !
पारसनाथ यादव जिनका राजनीती सफर काफी लम्बा रहा है वो 7 बार विधायक , 2 बार सांसद और 3 बार मंत्री भी बन चुके थे अपने लम्बी राजनीती सफर की वजह से ही उन्हें जौनपुर के राजनीती का भीष्म पितामह भी कहा जाता था !
साधारण परिवार में जन्म हुआ था
जौनपुर के राजनीती के भीष्म पितामह कहे जाने वाले सपा नेता पारसनाथ यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 12 जनवरी 1949 को हुआ था इनके पिताजी का नाम श्री राम यादव था ! जब ये 21 साल के थे तभी इनकी शादी हीरावती देवी से हो गयी वही इनके 1 बेटी और 3 बेटे है ! इनकी पत्नी हीरावती देवी का राजनितिक सफर भी रहा है जो अपने ब्लॉक बरसठी के ब्लॉक प्रमुख पद पर रही !
राजनितिक सफर
पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव का राजनितिक सफर बहुत लम्बा रहा है जहाँ वो 7 बार विधायक , 2 बार सांसद और 3 बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे है ऐसे में जौनपुर की राजनीती के प्रमुख केंद्र यही रहे है पारसनाथ यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बहुत ही ख़ास रहे थे !
पारसनाथ यादव अपने राजनीती का सफर बरसठी के सीट से जीत के साथ की थी वही उसके बाद 1989 के चुनाव में भी वह जीत गए फिर 1993 में समाजवादी पार्टी के विधायक ,1996 में मड़ियाहू से और 1998 में लोकसभा में सांसद चुने गए हालाँकि 1999 में चिन्मयानंद से उन्हें हारना पड़ा इनके बाद 2002 में वे फिर से मड़ियाहू सीट से जीते इसके बाद इनका सफर जारी रहा हालाँकि 2009 में धनञ्जय सिंह से उन्हें हारना पड़ा इसके बाद मल्हनी से चुनाव लड़ा और जीते भी ! वही समाजवादी पार्टी में ही ये मंत्री बनाये गए ! हालाँकि अभी तक वे मल्हनी के सांसद ही थे !
क्या बीमारी थी
जैसा की पारसनाथ यादव पिछले एक साल से बीमार थे उन्हें मूत्राशय का कैंसर था जिस कारण उनके दाहिने पैर में भी समस्या आने लगी थी वे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे हालाँकि कुछ दिनों पहले ही उन्हें वापस जौनपुर लाया गया था !
जौनपुर में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव के मौत की खबर आते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके आखिरी दर्शन करने के लिए उनके ओलंदगंज निवास स्थान पर तांता लगा रहा ! उनके मौत की खबर सुनते ही राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव , पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय , सपा जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव और लल्लन यादव उनके निवास स्थान पर जुट गए !
वही उनकी मौत के बाद समर्थको की भीड़ को देखते हुए जेसिस से ओलंदगंज जाने वाले लोगो को रोक दिया गया जिससे जाम न लग सके !
उनके मौत पर जौनपुर के कांग्रेस कार्यालय पर भी मौन सभा हुयी जिसमे कई कोंग्रेसी नेताओ ने 2 मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की !
No comments:
Post a Comment